किडनी साफ करने के लिए क्या पीना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 29th Nov 2022 : 14:30

किडनी फ्लश करने के तरीके

पानी पिएं पर्याप्त
क्या आप जानते हैं कि हर अंग को सही तरीके से अपना कार्य करने के लिए पानी की जरूरत होती है. ठीक उसी तरह से किडनी को भी लिक्विड पदार्थ की जरूरत होती है, क्योंकि इसका मुख्य काम होता है फिल्टर करना. किडनी को यूरिन बनाने के लिए पानी की जरूरत होती है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों और अपशिष्टों को बाहर निकालता है. मूत्र की कम मात्रा किडनी डिस्फंक्शन, गुर्दे में पथरी बनने से संबंधित है. ऐसे में प्रतिदिन 3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए.

चुकंदर का जूस- चुकंदर अपने समृद्ध लाल रंग और कई स्वास्थ्य फायदों के लिए जाना जाता है. हालांकि, उसका जूस शरीर की सफाई करने में भी मदद करता है, विशेषकर किडनी की. कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स में चुकंदर शानदार है जो किडनी को प्रभावी और स्वस्थ रखने में मदद करता है.

नींबू का जूस- नींबू की पहचान विटामिन सी की ज्यादा मात्रा के कारण होती है. विटामिन सी बीमारियों और विकारों के जोखिम को कम करने में मददगार पोषक तत्व है. नींबू में पाया जानेवाला विटामिन सी किडनी को डिटॉक्स करने में मदद करता है और उनको बेहतर काम करने में मदद करता है.

अदरक का जूस- अदरक अपने बहुत सारे स्वास्थ्य फायदों के लिए जाना जाता है, जैसे सर्दी और खांसी से राहत दिलाता है, पाचन और वजन कम करने में मदद करता है. अदरक का जूस एंटीऑक्सीडेंट्स में भी भरपूर होता है और किडनी के काम को सुधार करने में मदद करता है.

नारियल का पानी- नारियल में कई प्रकार के स्वास्थ्य फायदे छिपे होते हैं. ये स्किन और बाल को बढ़ावा देने में मदद करने के लिए जाना जाता है. अगर आप किडनी की समस्या के जोखिम को कम करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में नारियल पानी को शामिल करना ठीक रहेगा, क्योंकि ये विटामिन्स में भरपूर होता है. लेकिन, ध्यान रहे कि आपको नारियल का पानी इस्तेमाल करना है, न कि फल, क्योंकि उसमें सोडियम अधिक पाया जाता है, जो किडनी की सेहत के लिए नहीं है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info